Posts

Showing posts from January, 2022

यह करोना के पतन का काल है

Image
 ये कोरोना के पतन का काल है चहुंओर आजादी के खुशकत नजारे  हवाओं में उछलते दिलकश ये नारे  खांसते लोग खिड़कियों से झाँकते लिए पुनर्जागरण की फिर से मशाल हैं  ये कोरोना के पतन का काल है  अब किसकी होगी सत्ता  किसका बड़ा गिरेगा पत्ता दुर्योधन होगा कुर्सी पर या अर्जुन होगा अलबत्ता  चारों ओर बस यही सवाल है  ये कोरोना के पतन का काल है  एक पीढ़ी अलसाई सी है बंधक दियासलाई सी गूगल ज्ञान से सरोबार  भुरभुर नानखताई सी अनपढ़ बालकों की भौचक भौकाल है  ये कोरोना के पतन का काल है  पेट वही है आग बड़ी  दो की मूली दस गुना चढ़ी हुए हरिश्चंद्र अब बेमानी  बेधुली रहे अब बणी-ठणी सायबर क्राइम में आया उछाल है  ये कोरोना के पतन का काल है "प्रीति राघव चौहान "